Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त टिहरी पुलिस की हिरासत में।

पोस्ट ऑफिस मालगांव में 13 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि का गबन करने वाला अभियुक्त टिहरी पुलिस की हिरासत में।

कुमार राज, निरीक्षक डाकघर पूर्वी उपमंडल टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा तहसील घनसाली के पोस्ट ऑफिस मालगांव मथकुड़ी में नियुक्त शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य पुत्र बनवारी लाल आर्य निवासी मथकुड़ी, पोस्ट ऑफिस मालगांव,थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल पर धोखाधड़ी/गबन का आरोप लगाते हुए थाना घनसाली में इस आशय की तहरीर दी गई थी कि उक्त शाखा डाकपाल बलदेव लाल आर्य द्वारा वर्ष 2008 से दिनांक 08.01.2021 के मध्य पोस्ट ऑफिस मालगांव में पो0ओ0 के खाताधारकों द्वारा जमा कराई गई ₹ 13,86,000/- की धनराशि का गबन कर उक्त धनराशि कि फर्जी रसीद बुक तैयार कर खाताधारकों को आबंटित की गई है।
तहरीर के आधार पर दिनांक 18.06.2021 को थाना घनसाली में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420,409,471 आई0पी0सी0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग पंजीकरण की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो गया था।
विवेचना में साक्ष्य संकलन करने के उपरांत नामजद अभियुक्त बलदेव आर्य को अभियोग में वांछित अपराधी की लिस्ट में लाया गया।

इस अभियोग के त्वरित निस्तारण तथा नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल श्री नवनीत_सिंह भुल्लर द्वारा सी0आई0यू0 टिहरी गढ़वाल तथा थानाध्यक्ष घनसाली श्री सुखपाल सिंह मान के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गठित टीम द्वारा श्री राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन व श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गहन सुरागरसी-पतारसी व आधुनिक तकनीक की मदद से फरार अभियुक्त बलदेव आर्य को दिनांक 13.01.2022 की रात्रि में मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस टीम

1:-उ0नि0 बलवीर सिंह रावत
2:-कां0 अमित राठौर
3:-कां0 दलजीत
4:-कां0 महेश कुमार थाना घनसाली।
5:-कां0 उबेद
6:-कां0 विकास
7:-कां0 राकेश
8:-कां0 दिव्यांश
सी0आई0यू0, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश राजीव लोचन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हयग्रीवाचार्य महाराज ने अपने गुरु स्वामी राजीव लोचनाचार्य मोनी बाबा महाराज की 35 वीं पुण्यतिथि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैठाणी और अनेड़ी में चोरों ने किया हाथ साफ़

khabargangakinareki

यहाँ जनपद के पेट्रोल पंप पर घटतौली एवं आवश्यक जन सुविधाओं हवा ,पानी, शौचालय आदि की अनुपलब्धता के संबंध में मिल रही शिकायतों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यालय की टीम ने जनपद के पांच पेट्रोल पंप में की जांच।

khabargangakinareki

Leave a Comment