Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरुआत।

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।
विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनैना रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि NSS का विशेष शिविर छात्र-छात्राओं की शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमताओं के विकास, सामूहिक एवं सामुदायिक भावना को बढ़ाने, उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना के संवर्द्धन एवं समन्वय व सहयोग की संभावनाओं को विकसित करने का प्रभावी प्रकोष्ठ है।

महाविद्यालय की NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभम उनियाल ने विशेष शिविर में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा युवाओं में कौशल विकास, स्वच्छता की भावना, नशे के विरूद्ध जन जागरूकता, नदियों की स्वच्छता एवं जैव विविधता के संरक्षण, एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिविर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ में उन्होंने छात्र-छात्राओं को सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों की अभिवृद्धि के लिए बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान किया।
इसी क्रम में स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा विशेष शिविर के निर्धारित लक्ष्यों को केन्द्र में रखकर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. विपिन कुमार शर्मा, श्रीमती मयनी चौधरी, श्रीमती प्रियंका डिमरी, श्री धनेश उनियाल, श्री दुर्गा प्रसाद औलिया, डॉ. मनवीर सिंह कण्डारी, महाविद्यालय के कर्मचारी गणों में श्री बलवीर सिंह बिष्ट, श्री प्रदीप रावत,श्री लोकेश पंवार, श्री मकान सिंह, श्री सोबन सिंह, श्रीमती मधु रावत, मनीषा पंवार, सूरज रावत तथा स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं में आशिमा, करिश्मा, प्राची, शीतल, सिया, कुसुम, एकता, नीलम, राजुली, पायल, रोशनी, विपिन, सोहनपाल, गौरव, अरविन्द एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा बढ़िया कार्य, आय के बढ़ रहे स्रोत।

khabargangakinareki

यहाँ जिला स्तरीय कार्यशाला की गई आयोजित।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश जनस्वास्थ्य के मद्देनजर समय समय पर करता रहा है विभिन्न जनजागरुकता मुहिम संचालित ।

khabargangakinareki

Leave a Comment