Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

*जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ*

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बौराड़ी (नई टिहरी) में अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश भट्ट, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चन्द्र प्रकाश भट्ट सहित जिला चिकित्सालय की एएनएम, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- 2 दिवंगतो का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत कराया नेत्रदान। नेत्रदान से ऋषिकेश आई बैंक ने अब तक 702 का आंकड़ा किया पार।

khabargangakinareki

Nainital Christmas और New Year की यातायात योजना: प्रवेश प्रतिबंध, शटल सेवा और मार्ग परिवर्तन का अनावरण।

khabargangakinareki

हल्द्वानी में Uttarakhand Police परिवार के मुखिया DGP अशोक कुमार ने आयोजित किया सम्मान समारोह

khabargangakinareki

Leave a Comment