Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

राज्य स्थापना दिवस पर जनपद में आयोजित होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं ‎ ‎खो-खो, टेबल टेनिस और मिनी मैराथन में प्रतिभाग कर सकेंगे बालक-बालिकाएं।

राज्य स्थापना दिवस पर जनपद में आयोजित होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
‎
‎खो-खो, टेबल टेनिस और मिनी मैराथन में प्रतिभाग कर सकेंगे बालक-बालिकाएं
‎
‎ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा 06 से 07 नवम्बर, 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
‎
‎उन्होंने बताया कि ओपन बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता 06 एवं 07 नवम्बर को श्री सुमन इंटर कॉलेज, चम्बा में आयोजित होगी। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 06 नवम्बर को जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर स्थित टीटी हॉल में तथा मिनी मैराथन (खुली दौड़) का आयोजन 06 नवम्बर को श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में किया जाएगा।
‎
‎जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
‎
‎प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक वहीद अहमद (9456130071), राजीव पेटवाल (9634792925) एवं सुमित जोशी (9557396263) से संपर्क किया जा सकता है।
‎
‎

Related posts

ब्रेकिंग:-टिका भाजपा और कांग्रेस को कर रहे फीका,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है टिका प्रसाद मैखुरी ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-ऐम्स ऋषिकेश को राज्य सरकार की ओर से कुमाऊं मंडल में सेटेएम्सलाईट सेंटर निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण । एम्स जल्द यहां सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करेगा शुरू।

khabargangakinareki

2023 Guru Nanak Jayanti: राज्यपाल Gurmeet Singh ने गुरु पर्व पर Gurudwar Sahib में टेका मत्था, कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कामना की।

khabargangakinareki

Leave a Comment