Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsचमोली

ब्रेकिंग:-टिका भाजपा और कांग्रेस को कर रहे फीका,निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है टिका प्रसाद मैखुरी ।

कर्णप्रयाग/
रिपोर्ट:- दीपक शाह

टिका भाजपा और कांग्रेस को कर रहे फीका
उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनावों की मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है।
वैसे वैसे प्रत्याशियों ने भी जोर आजमाइश तेज कर दी। कर्णप्रयाग विधानसभा की बात करे तो भाजपा से टिकट न मिल पाने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे टिका प्रसाद मैखुरी ने सोमवार को कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर में दर्शन कर कर्णप्रयाग नगर में रोड शो कर जनता से आश्रीवाद लिया।
टिका प्रसाद मैखुरी ने मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, उमा देवी चौराहे आदि जगहों में स्थानीय दुकानदारों और जनता से मिलकर वोट कि अपील की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा की जनता उनके साथ है।
जिसका नतीजा 10 मार्च को जनता के सामने आएगा। टिका प्रसाद मैखुरी के साथ भारी जनसमूह से अब भाजपा और कांग्रेस पार्टियों की मुसीबते बढ़ा दी है।

Related posts

भाजपा बालगंगा मण्डल ने किया युवा नेता प्रशांत जोशी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत।

khabargangakinareki

नो व्हीकल डे” के अवसर पर डीएम, सीडीओ सहित दर्जनों अधिकारी पैदल पहुंचे अपने कार्यालय।

khabargangakinareki

अन्तराष्ट्रीय संस्था राॅयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री द्वारा किया जायेगा जनपद के बच्चों का मार्गदर्शन।

khabargangakinareki

Leave a Comment