Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में होली का किया गया आयोजन जमकर थिरकते नजर आए स्कूलों के बच्चों के साथ महिलाएं भी।

स्थान। नैनीताल
नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में होली का किया गया आयोजन जमकर थिरकते नजर आए स्कूलों के बच्चों के साथ महिलाएं भी।
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों तमाम स्थानों में होली की धूम मची हुई है। यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही महिलाओं की भी होली प्रतियोगिता आयोजित की गई। होली प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे, जीनू, एवं रमेश प्रसाद समेत रामलीला के बरिष्ठ पदाधिकारी कुँवर सिंह रावत व समिती सदस्यों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर युगमंच के बच्चों द्वारा होली रे रसिया आज बिरज में होली रे रसिया वही राधा चिल्ड्रन अकादमी स्कूल के बच्चों ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी ,सैनिक स्कूल के U छात्रों ने ढोलक की थाप पर केले बाँधी चिर ओ रघुनंदन राजा गणपति बाधि चिर ओ रघुनंदन राजा सी आर एस टी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा हारमोनियम की धुन में कोन लला घर आये कुँवर कन्हैया इसके अलावा महिलाओं की टीम ने भी होली मंच पर शमा बाँधी।जिस पर जय हनुमंते संस्था महिलाओं द्वारा काहे की तोरी बनी मुरलियाँ, शेर का डांडा महिलाओं ने भवानी माता का ध्यान कर मंदिर के पट खोले रे भवानी अंगना में डाले रे गुलाल, रिद्धि सिद्धि ग्रुप द्वारा वो भी सिर पर हरि में भी हरि, वैष्णवी ग्रुप महिलाओं द्वारा होली गायन कर जमकर ठुमके लगाए भवानी में चढ़त गुलाल हा थाल सजाके इसके बाद प्रेरणा महिला समिति जो हल्द्वानी उत्कृष्ट सामुहिक गायन में पहला स्थान प्राप्त किया उनकी टीम ने होली गायन में चार चांद लगाकर दर्शकों को बैठने के साथ साथ नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सनवाल, शिक्षिका दीपा पांडे ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिती के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी होल्यारों को समिती द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वही दूसरी ओर चंपावत से पुरुषों की होली टीम ने भी खड़ी होली गायन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
यहाँ बता दें नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा कार्निवाल कुछ माह पहले किया गया था। जो सरकारी भेंट चढ़ गया था।

उसको नन्हे मुन्ने अमेरिकन स्कूल के बच्चों ने होली के दौरान जो प्रशासन की ,विधायक, नगर पालिका प्रशासन , पर्यटन विभागकी खामियों को उजागर किया वह काबिले तारीफ रहा छोटे छोटे बच्चों ने जिस लिहाज में जिला प्रशासन द्वारा हुई अव्यवस्था को पास को लेकर
जो कहा वह बहुत ही सराहनीय रहा। जबकि मंच में विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष समेत तमाम कार्निवाल के आयोजक बैठे हुए थे।

लोगों में चर्चा शुरू हो गई इतने छोटे बच्चों ने होली के माध्यम से ही सही पर बात सो टके सत्य कही।

Related posts

Uttarakhand Cabinet ने बेटियों के साथ-साथ बेटों के लिए भी महालक्ष्मी सुरक्षा कवच लाभ को मंजूरी दे दी है, इस योजना को पहले दो जन्मों तक बढ़ा दिया गया है

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ० संदीप पाण्डे को मिला दक्षिण कोरिया के कोनकक (KONKUK) विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण पोस्टडॉक्टोरल पद।

khabargangakinareki

यूरोलाॅजिकल कैंसर में कारगर सिद्ध हो रही रोबोटिक सर्जरी – 500 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर चुका एम्स का यूरोलाॅजी विभाग।

Leave a Comment