Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में जैविक खेती एवं कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर संगोष्ठी आयोजित।

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में जैविक खेती एवं कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर संगोष्ठी आयोजित।

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में आज करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत “जैविक खेती एवं उसकी चुनौतियाँ तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता बिजल्वान जोशी रहीं। करियर काउंसलिंग समिति की सदस्य डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. ममता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सनोवर एवं डॉ. मीना उपस्थित रहीं। डॉ. संगीता बिजल्वान ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सरकारी विभागों, उनकी योजनाओं एवं कृषि विकास में उनके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार किसान इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने मिट्टी परीक्षण (Soil Testing) के महत्व को समझाते हुए बताया कि किसान अपनी भूमि की मिट्टी की जांच करवाकर उसमें उपलब्ध पोषक तत्वों एवं उसकी गुणवत्ता के आधार पर उपयुक्त फसल का चयन कर सकते हैं। इससे कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

मुख्य वक्ता डॉ.शन्नवार ने जैविक खेती की उत्पादन प्रक्रिया, उसके विभिन्न चरणों, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों तथा कृषि उत्पादों के विपणन एवं बाजार व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जैविक उत्पादों की गुणवत्ता, उचित मूल्य निर्धारण एवं बाजार तक उनकी पहुँच कृषि व्यवसाय की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

वहीं डॉ. मीना ने क्षेत्र की पारंपरिक कृषि पद्धतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर किन-किन प्रकार की फसलों एवं पारंपरिक खेती को अपनाया जाता था। उन्होंने पारंपरिक फसलों के पोषण संबंधी एवं स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पारंपरिक कृषि ज्ञान को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

वहीं उन्होंने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा कृषि, जैविक खेती, सरकारी योजनाओं, मिट्टी परीक्षण, फसल चयन एवं कृषि आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि के आधुनिक एवं पारंपरिक स्वरूप से परिचित कराना तथा कृषि क्षेत्र को एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में समझने के लिए प्रेरित करना था।

इस संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत कृषि विकास का संदेश दिया गया।

 

Related posts

स्वास्थ्य क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहीं महिला चिकित्सक – नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रो0 मीनू सिंह – अनुभव और योग्यता के आधार पर संभाल रहीं दो-दो संस्थानों की जिम्मेदारी

khabargangakinareki

Bageshwar में दुखद घटना, दुकान में हीटर गर्म करते समय आग लगने से सेवानिवृत्त सेना कर्मी ने की आत्महत्या; पुलिस ने जांच शुरू की

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जमरानी बांध परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment