Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य दुकानों पर छापेमारी, 13 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए।

त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य दुकानों पर छापेमारी, 13 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए*

‎*खाद्य तेल के 02, मिठाई का 01, अनाज उत्पाद के 09 और अन्य खाद्य पदार्थ का 01 नमूना संग्रहित*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत जनपद टिहरी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पूर्ति विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

‎अभियान के तहत धनोल्टी एवं बुरांश खंडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा के नेतृत्व में रौंसलीखाल एवं कानाताल क्षेत्र स्थित होटल, रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक नोटिस एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट तथा भंडारण व्यवस्था की जांच की गई।

‎अभियान के दौरान खाद्य तेल के 02, मिठाई का 01, अनाज उत्पाद के 09 तथा अन्य खाद्य पदार्थ का 01, कुल 13 नमूने जांच के लिए संग्रहित कर अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए। एक दुकान में कालातीत (एक्सपायरी) तीन पैकेट पापड़ पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन न करने पर दो सुधार नोटिस जारी किए गए।

‎सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के प्रमुख बाजारों में लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

‎संयुक्त निरीक्षण अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पंत, राजस्व उप निरीक्षक अंबुज चतुर्वेदी एवं कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे।

‎*

Related posts

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar आज Haridwar जाएंगे; जिले में कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए, मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे

khabargangakinareki

बिग ब्रेकिंग:-विधायक निधि मामले में हाइकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जारी किया नोटिस।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई, पुलिस द्वारा 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के 03 युवक गिरफ्तार

khabargangakinareki

Leave a Comment