Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

बिग ब्रेकिंग:-विधायक निधि मामले में हाइकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जारी किया नोटिस।

स्थान । नैनीताल ।

हाईकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जारी किया नोटिस।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

नैनीताल उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी कर उनसे 20 अप्रैल तक जबाव दाखिल करने को कहा है ।

यहाँ बता दें मदन कौशिक पर 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में विधायक निधि से पुस्तकालय निर्माण में भारी गड़बड़ी करने का आरोप है ।

इस मामले में निर्माणदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता को भी नोटिस जारी किया गया ।

 

मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल की ओर से दायर जनहित याचिका को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई ।

इस याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह नोटिस जारी किए हैं ।
जिस पर मदन कौशिक को 20 अप्रेल तक जवाब दाखिल करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिये हैं।

Related posts

राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौंपा।

khabargangakinareki

जनता मिलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न। इस अवसर पर कुल 09 शिकायतें हुई प्राप्त, जिन्हे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयावधि के भीतर निस्तारण करने के निर्देश।

khabargangakinareki

जहां डीएसबी परिसर में दीक्षांत समारोह चल रहा था वहीं बाहर से छात्र नेता विरोध कर लगा रहे थे गो बैक के नारे।

khabargangakinareki

Leave a Comment