Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे युवा* ‎ ‎*बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मिलेगा अवसर।

*जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे युवा*
‎
‎*बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मिलेगा अवसर*
‎
‎ प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
‎
‎जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 6 एवं 7 नवंबर को किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, भाषण, पोस्टर एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। पीआईसी में चल रही प्रतियोगियों का अंतिम परिणाम 7 नवंबर को जारी किया जाएगा।
‎
‎नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा और स्थानीय लोक कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों की स्थिति में सुधार, नालियों की सफाई तथा मैदान में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।
‎
‎मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने सभी को धनतेरस, दीपावली एवं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए युवा महोत्सव में अपनी स्थानीय कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
‎
‎इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी महिपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मो. तसलीम कुरैशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎

Related posts

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने फार्मर रजिस्ट्री तथा स्वैच्छिक चकबंदी योजना की समीक्षा की।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-लकड़ी से भरा ट्रक पलटा , चालक ने कूद कर बचाई जान

khabargangakinareki

उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना के 17 घायलों को इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में किया गया भर्ती । सभी का ट्रॉमा सेन्टर में उपचार जारी।

khabargangakinareki

Leave a Comment