Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वी सी कार्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बीडब्ल्यूजी पंजीकरण एवं उससे संबंधित कार्यवाही, चालान, लिगेसी वेस्ट, कूड़ा एकत्रीकरण प्लांट की स्थिति, कूड़ा वाहनों में जीपीएस तथा निकायों में आरआरआर सेंटर की स्थापना आदि विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में ईओ चंबा प्रशांत द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 1466 चालान किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक चंबा में 297 तथा मुनिकीरेती-ढालवाला में 249 चालान किए गए हैं, जबकि सबसे कम नरेंद्रनगर में 24 चालान किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को चालान की संख्या बढ़ाने के साथ ही प्रभावी चालान कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अवगत कराया गया कि सितंबर 2026 में रिंग फेंस्ड अकाउंट से सभी निकायों को कूड़ा वाहनों में चार कंपार्टमेंट एवं जीपीएस स्थापित करने हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

चमियाला एवं लंबगांव की स्थिति के संबंध में मानवेंद्र द्वारा अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संबंधित क्षेत्रों से लिगेसी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए, ताकि अप्रोच रोड की चौड़ाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सभी निकायों द्वारा सोर्स सेग्रीगेशन की स्थिति भी प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (कूड़ा संवेदनशील स्थल) चिन्हित करते हुए उनकी फोटोग्राफ सहित विवरण तैयार करें तथा आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, अधिशासी अधिकारी चंबा प्रशांत चौधरी, ईओ गजा रोहित सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

मतदाता सूची के पुनः सत्यापन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक* ‎ ‎*08 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर मतदाता सत्यापन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-पहाड़ी कला को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी। दीपक रावत।

khabargangakinareki

30वां होली महोत्सव फागोत्सव का हुआ शुभारंभ। होली पर्व ऐसा पर्व है जो दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। सरिता आर्या।

khabargangakinareki

Leave a Comment