Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे आयोजित किया गया हर घर तिरंगा रैली।

*राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे आयोजित किया गया हर घर तिरंगा रैली*।

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के संरक्षत्व मे आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ० प्रमोद सिंह के दिशा निर्देश मे महाविद्यालय परिसर से धारकोट गांव तक तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य मे छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, हमे तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ० प्रमोद रावत ने छात्र-छात्राओ से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान छात्र-छात्राओ ने जोश और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया।

आज के इस तिरंगा रैली मे डॉ०भरत गिरी गोसाई, डॉ०राकेश रतूड़ी, डॉ०छत्र सिंह कठायत, डॉ०अनुपम रावत, श्री कांति राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं धारकोट के ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- 36 न्याय पंचायतों में आपदा प्रबन्धन, वनाग्नि,प्राथमिक उपचार,सी.पी.आर,आग,भूकंप रोधी भवन निर्माण विधि एवं कोविड संक्रमण के रोकथाम सम्बन्धी प्रशिक्षण/जनजागरूकता कार्यक्रम शुभारंभ।

khabargangakinareki

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के 100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स, ऋषिकेश के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग कोर कमेटी एनटीईपी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में क्षय रोग विषय पर सम्मेलन (CME) का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment