Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, उजाला अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

स्थान। नैनीताल।
मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, उजाला अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से 11 किलोमीटर दूर भवाली के उजाला अकादमी
दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ किया गया
जिसमें मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।यह कार्यक्रम 15 मार्च को भी जारी रहेगा।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायमूर्ति एवं न्यायमूर्तिगण,अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यगण सहित 150 से अधिक अधिकारीगण व अन्य प्रतिभाग कर रहे है।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।*

इस अवसर पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति सिद्वार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पन्त एवं उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राज्य के विभिन्न जिलों के जिला जज सहित उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो० यूसुफ तथा सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी सहित पुलिस,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सीडब्लूसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पूर्ति अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल का दावा, जनपद में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति बनी हुई है सामान्य।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

Lok Sabha 2024: संशोधित कार्यक्रम घोषित, अंतिम voter सूची 22 जनवरी को जारी की जाएगी

khabargangakinareki

Leave a Comment