Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अपर जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टिहरी और राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी टिहरी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का किया आकस्मिक निरीक्षण।

दिनांक 15 जुलाई 2026 को शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टिहरी और राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी टिहरी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में कोई भी कार्मिक अनुपस्थित नहीं पाया गया। विद्यालय नियम अनुसार संचालित होते पाए गए।

अपर जिला अधिकारी द्वारा कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया गया तथा शिक्षा में अपेक्षित सुधार के संबंध में चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज बोराडी में छात्र संख्या निरंतर गिर रही है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंध समिति ,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सामुदायिक सहभागिता के साथ छात्र संख्या बढ़ाने तथा विद्यालयों में शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित डीएलएड कोर्स का निरीक्षण भी किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता एवं सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष फोकस करते हुए दृष्टिकोण विकसित करने के निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के दौरान संस्थान के कला एवं संस्कृति कक्ष, पुस्तकालय आदि का भी निरीक्षण किया गया था ।
इस अवसर पर दीपक रतूड़ी प्रभारी प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand: Jhumdhuri वन में लगी आग ने पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया, आग बुझाने में देरी, जंगली जानवरों ने दौड़कर बचाई जानें

khabargangakinareki

दो दिसम्बर को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई का फैसला आने पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड के ये अभिनेता।

khabargangakinareki

Leave a Comment