Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया ,इस यात्रा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  शिरकत की

विजय संकल्प यात्रा

रिपोर्टर– सुभाष बडोनी
जिला — उत्तरकाशी

आज उत्तरकाशी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  शिरकत की साथ ही सबसे पहले उत्तरकाशी पहुंचकर पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करके पूजा अर्चना की इसके बाद विश्वनाथ चौक से विजय संकल्प रैली निकाली गई।

जोशियाड़ा मैदान में विजय संकल्प यात्रा का समापन हुआ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां इकट्ठी हुई भव्य रैली को संबोधित किया इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत भी मौजूद रहे।

विजय संकल्प यात्रा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशियाड़ा मैदान में भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए संबोधन शुरू किया।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को वीरभूमि कहा साथी उत्तरकाशी को बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर प्रशंसा की और उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं गिनाया वहीं उन्होंने यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत की भी जमकर तारीफ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आने का दावा भी किया।

उन्होंने कहा कि वह कितने भी मुख्यमंन्त्री बदले इससे क्या फर्क पड़ता है।

चुनाव पार्टी के नाम से लड़ा गया था किसी व्यक्ति को विशेष के मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर नहीं।

पार्टी को जो प्रदेश हित में ठीक लगा वह किया ।

सबने मुख्यमंन्त्री रहते हुए ठीक काम किया।

वही विजय संकल्प रैली में गंगोत्री विधानसभा के प्रत्याशियों की गुटबाजी भी सामने आई अपने-अपने समर्थकों के लिए यहां नेताओं की होड़ लगी रही ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-महात्मा पुरस्कार’ से नवाजे गए एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर अंशुमान दरबारी

khabargangakinareki

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर। *जनता मिलन कार्यक्रम में उठीं विभिन्न समस्याएं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

khabargangakinareki

वन महोत्सव दिवस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर बृक्षारोपण किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment