Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंड

Weather Alert: मौसम का बदला मिजाज, देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…


Weather Alert: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य सभी जिलो में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही झोंकेदार हवा भी चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में गरज चमक के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं।

शनिवार से लगातार हो रही बारिश कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंड का एहसास में होने लगा है। लगभग 15 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में कमी आई है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि सितंबर महीने की शुरुआत से ही तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। शनिवार को मसूरी का तापमान लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इधर शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की वजह से जलभराव हो गया। तेज बारिश के कारण जगह-जगह जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Related posts

Uttarakhand: प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा उद्घाटन, कलाकारों की प्रैक्टिस और Jolly Grant Airport पर मेहमानों का स्वागत ढोल-Damau और Tulsi के माला के साथ होगा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कांग्रेस जन भविष्य की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। पीएल पुनिया ।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग और नेटवर्क ऑफ ऑन्कोलॉजी क्लीनिकल ट्रायल इन इंडिया (एनओसीआई) के सयुंक्त तत्वावधान में बाल कैंसर विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment