Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी पर अधिकारियों का किया आभार व्यक्त।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी पर अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल:- सरोवर नगरी नैनीताल संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के पदाधिकारीयों की महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से वार्ता हुई।
वार्ता के बाद निदेशक मंडल की हुई बैठक में संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की गई।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा की निगम के इतिहास में पहली बार संविदा कर्मचारियों का बेतन इतना ज्यादा बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल में 10 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में 5000 की वेतन बढ़ोतरी की गई। वहीं 5 वर्ष से ऊपर कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4000 की बढ़ोतरी की गई।
उन्होंने कहा यूं तो संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ता रहता था।
लेकिन इतना ज्यादा वेतन की बढ़ोतरी पहली बार हुई वहीं उन्होंने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी से पूर्व में ही वार्ता हो चुकी थी।
जिस पर उनके द्वारा आज निर्णय लिया गया।
निदेशक मंडल में कर्मचारियों की कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेते हुए निगम कर्मचारियों ने 3 जुलाई से राज्य में एक अनोखा आंदोलन चलाया था। जिसके तहत निगम के कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाते थे।
वहीं कुछ कर्मचारियों द्वारा निगम मुख्यालय में धरने के साथ-साथ पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने5 सितंबर तक 25000 पौधों का रोपण कर राज्य में एक नया रिकॉर्ड बनाया ।
उन्होंने महासंघ की ओर से निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी ,सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे सहित निगम प्रशासन का आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई नियमितीकरण की जारी रहेगी ।
इसके लिए महासंघ के पदाधिकारीयों कि नैनीताल में एक बैठक होगी जिसमें भाभी रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी की पहल पर निगम कर्मचारी महासंघ को नैनीताल में संघ भवन भी आवंटित किया गया ।जिसका उद्घाटन पौधा रोपण के साथ सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे व प्रबंधनिदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी द्वारा किया गया ।
इस पर भी निगम महासंघ द्वारा दोनों अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में सभी जनपदों के पदाधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष गौतम कुमार दीपक पांडे महेश कुमार दास महेंद्र कुमार गिरीश भट्ट कुंदन लाल नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे ।वेतन बढ़ाने पर सभी संविदा कर्मचारियों ने निगम कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम का आभार प्रकट किया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर चमोली के सबसे दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ पहुंचकर डुमक के लिए प्रस्तावित नए सड़क सर्वेक्षण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Xiaomi to Launch New Smartphone, Will Enter in Rs 50,000 Segment

khabargangakinareki

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा।

khabargangakinareki

Leave a Comment