Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडचमोलीटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका है, बाकी पांच लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। आवश्कता पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर भी रेफर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचाराधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी भी प्रकार के आवश्यक संसाधनों की कमी न हो। जो भी आवश्यकताएं हैं, उनको समय से चिन्हित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया कराई जा रही है।

इस मौके पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह छह बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे, जिनमें से दो मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों की तेजी से खोजबीन करते हुए आईटीबीपी, सेना ने अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है।

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से चार हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं, जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है।

इनमें से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
वहीं उन्हें काफी अनुभव है जिस तरह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, बाकी मजदूरों को जल्द रेस्क्यू कर लिया या जाएगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

Related posts

जनपद मुख्यालय स्थित पी.आई.सी. नई टिहरी में ‘जन सेवा‘ थीम पर शुरू हुए चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर , शहीदों को दी गयी पुष्प श्रद्धांजलि।

khabargangakinareki

बाल शल्य चिकित्सा: समय पर ध्यान और उपचार महत्वपूर्ण, बच्चों के शरीर में किसी भी प्रकार की वृद्धि, हरे रंग की उल्टी आना, शौच के साथ खून आना या पेट में दर्द जैसे लक्षणों को ना लें हल्के में।

khabargangakinareki

Leave a Comment