Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अंडर-14 कैरम में 32 और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, कल से शुरू होंगे ओपन कैरम मुकाबले।

*मां कुंजापुरी मेले में कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*
‎
‎*अंडर-14 कैरम में 32 और ओपन शतरंज में 18 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, कल से शुरू होंगे ओपन कैरम मुकाबले*
‎
‎  मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। मैदानी खेलों के साथ ही कैरम और शतरंज जैसी इनडोर प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
‎
‎कैरम प्रतियोगिता के संयोजक रमेश असवाल ने बताया कि अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में स्थानीय क्षेत्रों के 32 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। नॉकआउट आधार पर आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एकाग्रता और सटीक निशाने के साथ खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
‎
‎वहीं, ओपन शतरंज प्रतियोगिता में कुल 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सह-संयोजक शिवम डुंडी और हितेश जोशी ने बताया कि ओपन वर्ग में जूनियर और अनुभवी खिलाड़ी एक साथ अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की चालों और सूझबूझ ने खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
‎
‎कैरम प्रतियोगिता के संयोजक रमेश असवाल ने बताया कि कल से ओपन कैरम सिंगल्स और डबल्स मुकाबले शुरू होंगे। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे, जिससे मुकाबलों में और अधिक रोमांच देखने को मिलेगा। मेले में आयोजित कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं अभी जारी हैं। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।
‎
‎*

Related posts

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, मुआवजा व आपदा सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश पर लगाई रोक।

khabargangakinareki

रक्षा मंत्री Ajay Bhatt का आरोप: Congress सांसद Dheeraj Sahu के निवास पर छापा, 210 करोड़ रुपये नकद मिला

khabargangakinareki

Leave a Comment