Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिक

ब्रेकिंग:-वार्ड संख्या 32 महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास

*चकाचक होंगी शहर की सड़कें, पक्के होंगे रास्ते -अनिता ममगाई*

*वार्ड संख्या 32 महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास*

ऋषिकेश- शहरवासियों को खस्ताहाल सड़कों और रास्तों से जल्द राहत मिलने वाली है।
शहरी वार्डों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सड़कों का शिलान्यास नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है।

सड़कों की दशा के सुधारीकरण एवं निर्माण निर्माण अभियान के तहत महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड  संख्या 32 में क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी रावत की मोजूदगी में 4 लाख की लागत से बनने जा रही सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस बार हुई भारी बारिश के कारण शहर की भीतरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की  सड़कों की हालत खस्ता हो गई थी। इन सड़कों की हालत सुधारने को लेकर नगर निगम द्वारा जोरदार तरीके से सड़कों के नवनिर्माण सहित खस्ताहाल सड़कों का पेचवर्क कराया जा रहा है। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ।  महापौर ने बताया कि शहर के सभी वार्डो मेंं सड़कों की रिपेयरिंग 
व नव निर्माण होना है।

खस्ताहाल सड़कों की पेंच रिपेयरिंग कराई जा रही है, इसके अलावा शहर की अधिकांश सड़कों का नवीनीकरण कार्य भी कराया जाएगा।
इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी व आगामी मार्च महीने तक शहर की सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। महापौर ने जानकारी दी कि जल संस्थान के अधिकारियों वार्डो में पाईप लाईन बिछवाकर गई हैं वहां जल्द से जल्द टेस्टिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सड़क निर्माण एवं पेचवर्क के दौरान कोई अवरोध उत्पन्न ना हो। इस दौरान पार्षद लक्ष्मी रावत, खेम सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट, लोकेश बडोला, मनोज वर्मा, उदित नेगी आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान व प्रमुख पदों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई।

khabargangakinareki

Uttarakhand के Cabinet मंत्री Ganesh Joshi ने MNREGA कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, अन्य राज्यों की तुलना में श्रमिकों का वेतन बढ़ाने

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सचिव, लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक विकास (खनन), आयुष एवं आयुष विभाग, उत्तराखण्ड शासन पहुँचे टिहरी जनपद, विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक।

khabargangakinareki

Leave a Comment