Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण ।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण ।

कल गुरुवार को थौलधार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
.इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा द्वारा प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी ।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रीडर पक्षियों के रख-रखाव, अंडा उत्पादन, फीड प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं हैचरी से संबंधित कार्यों तथा प्रक्षेत्र में चूजा उत्पादन की प्रक्रिया तथा जनपद में कम दाम में विगत दो माह में चूज़े पात्र लाभार्थियों को वितरण किए जाने सम्बन्धी जानकारी ली ।

जिलाधिकारी ने प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं का, साफ-सफाई, जैव-सुरक्षा तथा पक्षियों के बेहतर प्रबंधन रखने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, मुलायम सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी, खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके तोमर, डॉ साक्षी बिजल्वाण, डॉ संगीता, ज्येष्ठ प्रसार अधिकारी पंकज बडोनी आदि उपस्थित रहे ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारियों की समस्याओं के संबंध में समिति के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की गई बैठक।

khabargangakinareki

Uttarakhand: समिति की सिफारिशों पर आधारित, सरकार तैयार करेगी मजबूत भूमि कानून का मसौदा

khabargangakinareki

दीपक सिर्फ बाहर का अंधकार मिटा सकता है लेकिन भीतर का अंधेरा मिटाने के लिए गुरु ही जरूरी हैं ।। नमन कृष्ण महाराज

khabargangakinareki

Leave a Comment