Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

“सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में सरस मेले की तैयारियों की बैठक आयोजित” “उत्पाद पैकेजिंग, स्टॉल एवं फूड सुरक्षा पर विशेष जोर।

“सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में सरस मेले की तैयारियों की बैठक आयोजित”

“उत्पाद पैकेजिंग, स्टॉल एवं फूड सुरक्षा पर विशेष जोर”

“अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश, सभी बीडीओ व विभागीय अधिकारी रहे सहभागी”

सोमवार, 08/09/2025 को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी सरस मेला (6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बायर्स सेलर्स मीट, गुल्लक 2.0 तथा प्रत्येक ब्लॉक द्वारा अपने अपने स्टॉल में प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादो की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों की उचित पैकेजिंग सुनिश्चित की जाए।

स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के ठहरने हेतु बुक किए जाने वाले होटल/धर्मशालाओं का निरीक्षण समय से कर लिया जाए।

सरस मेला में स्टॉल की व्यवस्था सुसंगत रूप से की जाए। विशेष रूप से फूड स्टॉल हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीडीओ ने सभी अधिकारियो को मिलकर मेले को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु समयबद्ध तैयारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना), डीटीई एनआरएलएम, जिला REAP टीम के साथ-साथ सभी खंड विकास अधिकारियों ने गूगल मीट के माध्यम से प्रतिभाग किया।

 

Related posts

Roorkee : Bhagwanpur police station क्षेत्र की एक बलात्कार पीड़िता ने court के परिसर में कीटनाशक से आत्महत्या का प्रयास किया, जिसपर उसे Civil Hospital में भर्ती

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में यूकेसीएसआई का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन शुरू – हृदय रोगों के नवीनतम इलाज पर हो रहा मंथन।

khabargangakinareki

भिलंगना विकास खण्ड के बालगंगा क्षेत्र में रात को भारी बारिश और भूस्खलन से तोली गांव में दुःखद हादसा।

khabargangakinareki

Leave a Comment