Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

देर सांय जिला कार्यालय सभागार में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी। विधायक द्वारा टिहरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कई बिन्दुओं के सम्बन्ध में भी की गई चर्चा ।

*नई टिहरी/22 फरवरी 2024:* गत दिवस देर सांय जिला कार्यालय सभागार में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी।

विधायक द्वारा टिहरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत निम्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में चर्चा की गयी:-

1: हनुमन्त राव कमेठी के आलोक में बांध विस्थापितों एवं प्रभावितों को निःशुल्क पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय।

2: नई टिहरी शहर में अतिरिक्त भूमि का नियमतीकरण ।

3: नई टिहरी स्टेडियम को अन्तराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाय।

4: कोटी कालोनी से बौराड़ी रौपये का निर्माण।

5: कैथौली से चन्द्रबन्दनी मन्दिर तक रोपवे का निर्माण।

6: नई टिहरी की आन्तरिक सड़कों को हॉटमिक्स के द्वारा डामरीकरण।

7: नई टिहरी दुग्ध संघ को पुर्नजीवित किया जाय।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देशित किया गया कि उक्त सम्बन्ध में मा० विधायक की उपस्थिति में 28 फरवरी 2024 को पुनः समीक्षा बैठक ली जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग, उपजिलाधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला कीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल, जिला युवा कल्याण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, अवस्थापना खण्ड, नई टिहरी, अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान नई टिहरी, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग चम्बा, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, बौराड़ी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नई टिहरी उपस्थित रहे।

 

Related posts

दिव्यांग कल्याण समिति सदस्यों द्वारा दूर दराज ग्रमीण क्षेत्र रेकुना में शिविर लगाकर जरूरत मन्दो को दिये कंबल आदि।

khabargangakinareki

Congress रणनीतिक नियुक्तियों और जमीनी स्तर की ताकत और वरिष्ठ नेतृत्व की भागीदारी पर जोर देकर Uttarakhand Lok Sabha चुनाव की तैयारी

khabargangakinareki

तहसील घनसाली एवं बालगंगा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Leave a Comment