Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास मोबाइल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध, तहसील में प्रदर्शन।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास मोबाइल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध, तहसील में प्रदर्शन।

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास स्थित एक कंपनी के मोबाइल टावर लगाए जाने का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है।

दर्जनों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर डोईवाला तहसील पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों ने मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ला में नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसका वो विरोध करते हैं।
उनका कहना है कि मोबाइल टावर से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें होंगी। वहीं इस टावर को लगाए जाने में नियमों की भी अनदेखी की गई है।
तहसील प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। सभासद राजेश भट्ट, राकेश डोभाल, प्रदीप जेटली आदि ने मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध किया है।
वही एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मोबाइल टावर लगाए जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है यदि नियमों को ताक पर रखकर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

यहां केक काटकर और साल भेंटकर कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।

khabargangakinareki

Lok Sabha 2024: संशोधित कार्यक्रम घोषित, अंतिम voter सूची 22 जनवरी को जारी की जाएगी

khabargangakinareki

सीएम धामी ने कहा राज्य की महिलाओं को लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनाने के विजन के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा।

khabargangakinareki

Leave a Comment