Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीराज गर्ब्याल।

स्थान ।नैनीताल ।
स्लग। मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीराज गर्ब्याल।

रिपोर्ट। ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर रामगढ़ पहुँच कर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विभिन्न काश्तकार से मिलकर सेब के पौधों की ग्रोथ को नियंत्रित करने तथा इसके स्वास्थ्य विकास एव क्षेत्र में सेब के उत्पादन को अधिक बढ़ावा देने के लिए (प्रूनिंग) वृक्षों की काट- छांट हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि विगत वर्ष राजकीय सेब उद्यान रामगढ़ में एप्पल मिशन के अंतर्गत 3 हजार पौध लगाए थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि एप्पल मिशन योजना एवं मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रामगढ़ एवं मुक्तेश्वर क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने की अपार संभावना है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू करते हुए 18 करोड़ की योजना बनाई गई है व कोल्ड स्टोरेज बनाया जायेगा ।
ताकि स्थानीय काश्तकार अपने उत्पादों को लम्बे समय तक स्टोरेज कर सके व अधिक से अधिक मुनाफा मिल सके। उन्होंने कहा कि रामगढ़ मुक्तेश्वर को हॉर्टिकल्चर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की शासन की योजना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एप्पल के साथ ही साग सब्जी , डेरी, मुर्गी पालन,मत्स्य आदि पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रिकेट मैच आयोजित, युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का दिया संदेश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-चंबा की शराब की दुकान पर तय कीमत से अधिक वसूले जा रहे। जाने क्या है इस मामले में सेल्समेन की दलील।

khabargangakinareki

यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने सफलतापूर्वक की दो मरीजों की पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी। एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध हैं पुरुष यौन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं ।

khabargangakinareki

Leave a Comment