Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

सुद्धोवाला देहरादून जेल मे निरूद्ध संगठित_अपराधियो पर टिहरी पुलिस का शिकंजा व हत्या की घटना मे शामिल मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार. डीजीपी उत्तराखंड द्वारा शानदार काम करने वाली टिहरी पुलिस को दिया 50000( पचास हजार) रुपए_का नगद_ईनाम।

सुद्धोवाला देहरादून जेल मे निरूद्ध संगठित_अपराधियो पर टिहरी पुलिस का शिकंजा व हत्या की घटना मे शामिल मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार.

डीजीपी उत्तराखंड द्वारा शानदार काम करने वाली टिहरी पुलिस को दिया 50000( पचास हजार) रुपए_का नगद_ईनाम।

दिनांक 07.05.2025 को थाना मुनि की रेती, पर रात्री करीब 11.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि डैक्कन वैली सोसाईटी मे एक व्यक्ति को गोली मारकर अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से फरार हो गये है ।

सूचना पर थाना कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुए ।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर डेक्कन वैली सोसाईटी के ब्लाक 04 मे एक व्य़क्ति खून से लथपथ अवस्था मे पडा था जिसकी पहचान नितिन देव पुत्र देवराज निवासी फ्लेट न0 403, ब्लाक 04, डेक्कन वैली, तपोवन, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढवाल के रूप मे हुई । नितिन देव तपोवन मे विगत 10-12 वर्ष से रह रहा था तथा हाईड आऊट कैफे व भोगपुर स्थित जीवन उत्सव रिजार्ट का संचालक था ।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर व आसपास की सीसीटीवी फुटेज व प्रारम्भिक पूछताछ करने पर जानकारी मिली नितिन देव उपरोक्त को अज्ञात दो अभियुक्तगण द्वारा गोली मारकर हत्या की है तथा स्कूटी लेकर फरार हो गये है इस सनसनीखेज घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटनास्थल से फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्यो को एकत्र किया गया । घटना के सम्बन्ध मे मृतक के पिता श्री देवराज पुत्र नारायण देव की तहरीर के आधार पर थाना मुनिकीरेती मे मु0अ0सं0 41/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया ।
जघन्य व सनसनीखेज घटना घटित होने के कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष अग्रवाल द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु निर्देशित किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु लगातार पर्यवेक्षण व निर्देशन किया गया श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नरेंद्र नगर के निर्देशन में थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक व सीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है –

 टीम 1 – घटनास्थल व अपराधियो के फरार होने के रास्ते की CCTV फुटेज अवलोकन हेतु
 टीम 2- घटनास्थल के आसपास रह रहे लोगो व सोसाईटी के चौकीदार, मैनेजर, कैन्टीन संचालक, स्वीपर इत्यादि से अज्ञात अभियुक्तो की पहचान कराये जाने हेतु
 टीम 3 – डैक्कन वैली सोसाईटी में रह रहे किरायेदारो का सत्यापन ।
 टीम 4 – सीआईयू मे सर्विलांस व तकनीकी साहयता हेतु ।
 टीम 5- बिजनौर, मुज्जफरनगर, मेरठ, नोएडा, दिल्ली, बलिया बिहार मे संदिग्ध अभियुक्तो की तलाश हेतु 04 टीमो को रवाना किया गया ।
 टीम 6 – जेल मे बन्द पूर्व मे हत्या जैसे मामलो मे सजायफ्ता अभियुक्तगणो से पूछताछ करने वाली टीम ।

प्रारम्भिक जाँच मे मृतक नितिन देव से रंजिश रखने वाले लोगो व हत्या के मोटिव की जानकारी की गयी तो जानकारी प्राप्त हुई कि डैक्कन वैली तपोवन मे पूर्व से ही नितिन देव पुत्र देवराज व विपिन नैय्यर पुत्र सुरेन्द्र कुमार नैय्यर के मध्य पूर्व से ही कई प्रकरणो मे रंजिश चल रही थी तथा विपिन नैय्यर द्वारा नितिन देव के कैफे व रिजार्ट की शिकाय़ते पुलिस, वन विभाग, NGT व MDDA मे किया जाना तथा शिकायत के उपरान्त उसका कैफे का सील किय जाना प्रकाश मे आया । जाँच मे यह तथ्य
भी प्रकाश मे आय़ा कि विपिन नैय्यर सितम्बर 2024 मे कोतवाली ऋषिकेश से बलात्कार व पोक्सो अधि0 के मामले मे देहरादून जेल मे बन्द हुआ था इस मुकदमे को लिखाये जाने व सजा दिलाने मे मृतक नितिन देव द्वारा विपिन नैय्यर के विरूद्ध प्रभावी पैरवी की थी तथा जेल जाने पर सोसाईटी मे मिठाई भी बाटी थी ।

बलात्कार व पोक्सो जैसे संगीन अपराध मे जेल जाने पर विपिन नैय्यर को अपना अपमान व बेज्जती महसूस हुई थी । इसी प्रकरण मे अभियुक्त विपिन नैय्यर की माह जनवरी 2025 मे जमानत हो गयी थी और तभी से वह नितिन देव से बदला लेने की फिराक मे था ।

विपिन नैय्यर अचानक हत्या से कुछ दिन पूर्व दिनांक 24 अप्रैल 2025 को अपनी जमानत तुडवाकर पुनः देहरादून जेल चला गया ।

हत्या की घटना से पूर्व विपिन नैय्यर का जेल चले जाना उसके द्वारा हत्या कराये जाने की सम्भावना को परिलक्षित करता है । जाँच के क्रम मे यह तथ्य प्रकाश मे आये कि अभियुक्त विपिन नैय्यर का देहरादून जेल मे बन्द रहने के दौरान कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी कासमपुर भूमा थाना मीरापुर मुज्जफरनगर उ0प्र0 से दोस्ती हुई व विपिन नैय्यर का उसके घर आना जाना प्रकाश मे आया ।

अभियुक्त विपिन नैय्यर द्वारा जमानत पर बाहर आकर कुख्यात अपराधी रामवीर के साथी बिमलेश से सम्पर्क किया गया व दो शूटरो को फर्जी पहचान पत्र के आधार पर डैक्कन वैली मे मृतक के पडोस मे फ्लेट नम्बर 101 ब्लाक 04 मे किराये पर फ्लैट दिलवाया गया तथा शूटरो द्वारा नितिन देव के आने जाने के समय पर लगातार रैकी की जा रही थी तथा शूटर अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क व हैलमेट लगाकर किराये की एक्टिवा से आ जा रहे थे ।

जाँच के दौरान शूटरो के मोबाईल नम्बरो व उनके पैसो के ट्रांजेक्शन से महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को लगे और *दिनांक 16.05.2025 को सर्विलांस और सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सरना थाना शाहपुर जिला आरा (भोजपुर) बिहार से पकड कर गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास के विरूद्ध पूर्व मे भी बिहार मे अभियोग पंजीकृत है जिसकी जानकारी की जा रही है ।*

गिरफ्तार अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास ने पूछताछ मे बताया कि वह देहरादून मे थाना रायपुर की डोभाल चौक पर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले मे जेल मे बन्द रामवीर सिंह पुत्र राजपाल, मनीष पुत्र राजनारायण को वर्ष 2019 से जानता था तथा वह जेल मे बन्द बदमाश रामवीर व मनीष से मिलने जुलने आते जाते रहता था इसी दौरान उसे जेल मे नितिन देव की हत्या की सुपारी दी गयी ।

हत्या की योजना के सिलसिले मे विपिन नैय्यर से उसकी कई बार कश्मीरी गेट दिल्ली व द्वारका मैट्रो स्टेशन दिल्ली तथा ऋषिकेश मे मीटिंग हुई उसके बाद उसके द्वारा दो शूटरो को विपिन नैय्यर से मिलवाया गया तथा विपिन नैय्यर द्वारा नितिन देव की हत्या करने पर उन्हे काफी धनराशी और मकान देने का प्रलोभन दिया गया था ।

शूटरो से विपिन नैय्यर की जान पहचान हो जाने के बाद शूटरो को डैक्कन वैली सोसाईटी मे रूकवाया जहाँ शूटरो द्वारा नितिन देव पुत्र श्री देवराज की कई दिनो तक लगातार रैकी की गयी, तथा दिनांक 07.05.2025 की रात्री मे मौका मिलने पर पिस्टल से 04 फायर कर नितिन देव की हत्या कर दी और किराये की स्कूटी से फरार हो गये थे ।

हत्या की घटना मे सम्मिलित अन्य अभियुक्तगणो की तलाश मे पुलिस टीमे लगातार सम्भावित स्थानो तथा गैर प्रान्तो मे दबिस दे रही है जल्द ही शेष अभियुक्तगण व शूटरो की गिरफ्तारी की जायेगी ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
1. अभियुक्त रामवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कासमपुर भूम्मा थाना मीरापुर मुज्जफरनगर उ0प्र0 –
(i) मु0अ0सं0 21/2008 धारा 302, 120बी, 34 भादवि चालानी थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
(ii) मु0अ0सं0 73/2024 धारा 307, 353, 427, 34 भादवि चालानी थाना कलेम्नटाऊन जनपद देहरादून
(iii) मु0अ0सं0 236/2024 धारा 307, 302, 120बी भादवि व 3/25/27 आयुध अधि0 चालानी थाना रायपुर देहरादून
(iv) मु0अ0सं0 255/2024 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
2. अभियुक्त विपिन नैय्यर पुत्र सुरेन्द्र कुमार नैय्यर निवासी डैक्कन वैली तपोवन थाना मुनिकीरेती टि0ग0 – मु0अ0सं0 506/2024 धारा 313, 323, 324, 354, 376, 506 भादवि व 9/10 पोक्सो अधि0 चालानी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून।

*पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान
2.वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडे
3.उ0नि0 प्रदीप रावत
4.उ0नि0 आशीष शर्मा
5.उ0नि0 किशन देवरानी
6.उ0नि0 मनोज ममगाई
7.उ0नि0 धनन्जय सिंह
8.उ0नि0 प्रवीण रावत
9.उ0नि0 अरविन्द रतूडी
10.हे0कानि0 सुरेश रमोला
11हे0कानि0 प्रवीण नेगी
12.हे0कानि0 सुरेन्द्र पाल
13.कानि0 कपिल देव
14.म0कानि0 आशा रावत
15.म0कानि0 अक्षी सैनी
16.म0कानि0 शशी दोई

*सीआईयू टीम-*
1. निरीक्षक श्री एश्वर्य पाल
2. उ0नि0 ओमकान्त भूषण
3. उ0नि0 दिलबर सिंह नेगी
4. उ0नि0 राजेन्द्र रावत
5. उ0नि0 आशीष रावत
6. अ0उ0नि0 सुन्दर लाल
7. हे0कानि0 विकास सैनी
8. कानि0 आशीष नेगी,राहुल
9. कानि0 नजाकत ,अजयवीर,
10. कानि0 रविन्द्र,मयंक

Related posts

Uttarakhand के पर्यटक स्थल New Year 2024 के जश्न के लिए तैयार; पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद, प्रशासन ने बरती सावधानियां

khabargangakinareki

Kerala 12th Result 2024: keralaresults.nic.in पर स्कूल कोड के साथ DHSE देखें अपना रिजल्ट

khabar1239

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर। *जनता मिलन कार्यक्रम में उठीं विभिन्न समस्याएं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment