Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रतापनगर ब्लॉक के इस राo उo माo विद्यालय में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ।*

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश में जनपद टिहरी गढ़वाल के *प्रतापनगर ब्लॉक के राo उo माo विद्यालय कोरदी में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17/05/2025* को विद्यालय में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान *125* उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं एवं कार्मिकों को प्राथमिक उपचार, CPR, आपदाओं की एवं इंप्रोवाइज स्टेचर बनाने, आपातकालीन नंबरों, खोज बचाव में प्रयोग होने वाले बेशिक उपकरणों की जानकारी के साथ ही स्कूल सेफ्टी की जानकारी दी गई।
उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा विद्यालय में प्रदान किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य श्री देवी सिंह चौधरी जी द्वारा भी सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ।*

Related posts

हेली एंबुलेंस ने एक दिन में बचाई दो गंभीर रोगियों की जान एक रोगी को उत्तरकाशी व दूसरे को गौचर कर्णप्रयाग से इलाज के लिए पहुंचाया एम्स।

khabargangakinareki

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में  गुरूवार को जिला क्रीड़ विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता की गई आयोजित।

khabargangakinareki

Harish Rawat: Adani और Ambani जैसे बड़े उद्यमियों के Dehradun आने पर कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का आदान-प्रदान।

khabargangakinareki

Leave a Comment