Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

यहां जल भराव की समस्या के समाधान के लिए इस नगर निगम द्वारा किए गए प्रयासों के लिए सोसायटी वासियों द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम का किया गया सम्मान।

हनुमंतपुरम गंगानगर में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किए गए प्रयासों के लिए सोसायटी वासियों द्वारा शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश का सम्मान किया गया ।

वर्ष 2023 में मानसून के दौरान इस कॉलोनी में बड़ी मात्रा में जल भराव होने की समस्या उत्पन्न हो गई थी।

वर्ष 2024 में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा गंगानगर हनुमंतपुरम में मानसून से पूर्व नालियों की सफाई, नई नालियों का निर्माण ,सड़क समतलीकरण एवं नई सड़कों का निर्माण के sath ही अंडरग्राउंड नालियों की सफाई आदि कार्य किए गए।

जिस कारण वर्ष 2024 के मानसून काल में अभी तक इस कॉलोनी में जल भराव की समस्या नहीं आई एवं जल निकासी उचित रूप में हो पाई है।

कॉलोनी वासियों द्वारा नगर निगम के स्तर से कॉलोनी में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने के लिए ज्ञापन भी सोपा गया।

इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के सहयोग से शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत चम्बा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

khabargangakinareki

एम्स,ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विभिन्न यौगिक गतिविधियां शुरू।

khabargangakinareki

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को जनपद के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा, रामचरितमानस, भजन कीर्तन, भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

khabargangakinareki

Leave a Comment