Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

जन्माष्टमी की मची रही धूम। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति सदस्यों द्वारा डोला का किया विसर्जन।

जन्माष्टमी की मची रही धूम। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति सदस्यों द्वारा डोला का किया विसर्जन।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इधर नैना देवी मंदिर में, पुलिस लाइन,में भी कार्यक्रम व भजन प्रस्तुत किये ।

यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति में भी कृष्ण भगवान का डोला समिति के सदस्यों द्वारा नगर परिक्रमा करने के बाद स्नोव्यू देव मन्दिर में विसर्जन किया गया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

इधर नैना देवी मंदिर में भजन प्रस्तुत किये गए तो पुलिस लाइन में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इधर
नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा द्वारा नैनीताल नगर के मल्लीताल स्थित सात नम्बर क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत कृष्ण नाम के जय घोष के साथ पूरे उल्लासपूर्ण ढंग से कृष्ण जी के डोले की परिक्रमा की गई।

बाल कृष्ण एवं राधा के रूप मे नन्हें बच्चों दीपिका बोरा, रचना सुयाल, उन्नती वर्मा, के साथ समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, सचिव पी सी पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल, उप सचिव डॉo हिमांशु पांडे, साँस्कृतिक सह सचिव दीपक जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्यों एवं युवाओं ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के नारों के साथ डोला भ्रमण करते हुए सभी के सुख शांति की कामना कर जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन किया।

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं डोला भ्रमण कार्यक्रम में पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पांडे, कुँवर सिंह रावत, वीरेंद्र जोशी, दिनेश जोशी, कंचन चंदोला, प्रकाश जोशी,कैलाश जोशी, इंद्र सिंह रावत, ललित मोहन पांडे, कमल बिष्ट, नवीन चंदोला, भास्कर जोशी, शुभम, सहित युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए बाल कलाकारों रौनक बोरा, संस्कार पांडे, कृष्णा गोस्वामी, मोहित कुमार, सार्थक जोशी, चेतन बिष्ट, निश्चय पंत, गौरव जोशी, निर्मल जोशी, हेमा आदि ने उत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related posts

आस्था:-भगवान कृष्ण का डोला क्षेत्र की परिक्रमा के बाद स्नोव्यू देव मंदिर में किया गया विसर्जित ।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, मुआवजा व आपदा सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने धात्री स्वायत्त सहकारिता का किया निरीक्षण, महिला समूहों के कार्यों की सराहना।

khabargangakinareki

Leave a Comment