Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

यहां महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने 10 घँटे के अंदर धर दबोचा।

स्थान। नैनीताल।
महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने 10 घँटे के अंदर धर दबोचा।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर हल्द्वानी ,पटवा डागर के पास एक शर्मनाक घटना सामने गत दिवस देर रात हुई।

जिसमें दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने चालक को धर दबोचा।
यहाँ बता दें एक पर्यटक महिला जो हल्द्वानी से देर रात नैनीताल के लिए आ रही थी। चालक ने नैनीताल पहुंचाने के बजाय दुष्कर्म की नीयत से जंगल के मार्ग पटवा डांगर को ले जाने लगा जिसे भांपते हुए महिला पर्यटक ने विरोध शुरू किया तो चालक ने उस महिला के साथ मारपीट की ओर साथ ही समान व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने 10 घँटे के अंदर चालक को गिरफ्तार कर दिया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने इसका खुलासा करते हुए मीडिया से रूबरू होते हुए
बताया कि पांच मार्च की रात महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहाँ से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडागर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
छह मार्च को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटनास्थल को सुरक्षित कर फरिनिसक टीम से निरीक्षण कराया गया तथा साक्य संकलन की कार्यवाही की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल पर मुकदमा अपराध धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या यूके 04टीबी 5500 वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष है। उसके पास से पौड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100), घटना में प्रयुक्त वाहन यूके 04टीबी 5500 वैगनार बरामद की गई।

पुलिस टीम में मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष निरीक्षक बबीता, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन, परमजीत सिंह शामिल थे। एसएसपी नैनीताल का वक्तव्य घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। नैनीताल में पर्यटकों व आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैए ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

Uttarakhand Nikay Chunav 2024: नगर पंचायत प्रेसिडेंट के पदों पर OBC को मिलेगा अधिकतम आरक्षण , इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचना

khabar1239

नगर में धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया विदेशी साधकों ने भी भाइयों को राखी बांधी।

khabargangakinareki

घनसाली को मिली 1301 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास व लोकार्पण।

khabargangakinareki

Leave a Comment