Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध।

होली पर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध”

“4 मार्च को होली के अवसर पर राफ्टिंग संचालन रहेगा बंद”

“मुनिकीरेती, तपोवन व शिवपुरी क्षेत्र में 4 मार्च को राफ्टिंग नहीं होगी”

“होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत राफ्टिंग संचालन पर रोक”

जनपद टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि आगामी 4 मार्च होली के अवसर पर मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी एवं कौडियाला आदि क्षेत्रों में राफ्टिंग से संबंधित समस्त गतिविधियों के संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के पत्र में उल्लेख किया गया है कि होली पर्व के दिन लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक थाना मुनिकीरेती क्षेत्र आयेगे। थाना मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी क्षेत्र में होटल व्यावसायियों से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ है, कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत अधिकांश होटल व कैम्प होली पर्व के लिये पर्यटकों द्वारा बुक कराये जा चुके है, एवं तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

दिनांक 04.03.2026 को होली पर्व मनाने के लिये मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत लाखों की संख्या में पर्यटकों के आने की पूर्ण सम्भावना है, जिससे क्षेत्र में यातायात का काफी दबाव बना रहेगा, तथा शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही कोई अप्रिय घटना न हो इस लिए राफ्टिंग से संबंधित गतिविधियों पूर्णतः प्रतिबंधित किया किया गया है।

 

Related posts

जूनोटिक एवं वायरल रोगों की डायग्नोस्टिक तकनीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- उच्च न्यायालय ने दिए इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश, राज्य की जांच एजेंसियों से सी.बी.आई.का सहयोग करने को कहा गया।

khabargangakinareki

26 दिसम्बर, 2023 को मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने समस्त तैयारी/व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

khabargangakinareki

Leave a Comment