Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक।

  • लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक जारी है।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने दोपहर बाद फिर से गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा के अनेक मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के राइका डुंडा और सीमांत क्षेत्र के बगोरी गांव के मतदाताओं के लिए उनके शीतकालीन प्रवास स्थल वीरपुर में शिफ्ट किये गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ में डिग्री कॉलेज में स्थापित महिला प्रबंधित बूथ सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ ही मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया तथा सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होनें कानून और व्यवस्था पर विपरीत असर डालने वाली किसी भी प्रकार की गतिविधि पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्य सुव्यस्थित, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने जरूरी हैं।

लिहाजा इसमें किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाय। क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के बताया कि सभी जगहों पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related posts

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश” “पेयजल, मुआवजा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

khabargangakinareki

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा  गुरूवार को साहसिक खेलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

गेवंली में नमामि गंगे योजना अंतर्गत जैविक आउटलेट का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार।

khabargangakinareki

Leave a Comment