Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत में कभी भी गिर सकता है विद्यालय भवन, डर के साये में पढ़ रहे नौनिहाल।

*राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत में कभी भी गिर सकता है विद्यालय भवन*
*डर के साये में पढ़ रहे नौनिहाल*
एक ओर आज जहां देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा था तो वही जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत का विद्यालय भवन जर्जर हालत में होने के कारण बच्चे भय के माहौल में अध्ययन करने को मजबूर है।
ऐसे में अभिभावकों को हमेशा बच्चों के दबने का भय सताता रहता है ।
ग्राम प्रधान रविन्द्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब गणतंत्र दिवस मनाते वक्त बच्चों के ऊपर छत का एक पीस गिर गया।

उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द विद्यालय भवन निर्माण न किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी ।

ग्राम प्रधान रविंद्र राणा का कहना है कि उन्होंने 2019 से लेकर अब तक कई बार जिला शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, शिक्षा मंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भी पत्र प्रेषित कर विद्यालय भवन निर्माण की मांग की परंतु अभी तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है।

जबकि कई अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों का इसी कारण अन्यत्र स्कूलों में दाखिला करा लिया गया है, जिस कारण विद्यालय में छात्र संख्या भी अब मात्र 9 रह गई है, यदि शीघ्र विद्यालय भवन का निर्माण नहीं किया जाता है, तो भविष्य में छात्र संख्या और कम होने की प्रबल संभावना है।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत भिलंगना ब्लॉक के मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण।‘

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

khabargangakinareki

बड़ी खबर:-मनरेगा योजना में सामग्री का भुगतान न होने पर प्रधानों में रोष, जिला प्रधान संगठन ने सीडीओ, डीएम को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

khabargangakinareki

Leave a Comment