Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदेहरादूननैनीतालविशेष कवर

मुख्यमंत्री श्री धामी चार फरवरी को जनपद नैनीताल के दौरे पर। भगवान शिव कथा में हिस्सा लेंगे।

स्थान। नैनीताल।
मुख्यमंत्री श्री धामी चार फरवरी को जनपद नैनीताल के दौरे पर। भगवान शिव कथा में हिस्सा लेंगे।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र के दौरे पर चार फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रमण पर आ रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार फरवरी को अपरान्ह 12 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह एक बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे।
मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह एक बजकर 20 मिनट अमरदीप होटल पहुॅचकर वहॉं प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री वहॉं से कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

Related posts

वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121, 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित…

cradmin

Uttarakhand सरकार ने मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए संशोधित सेवा नियम जारी किए, जिससे समूह सी या समकक्ष पदों पर भर्ती

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-जिला आयुर्वेदिक एवम यूनानी के तत्वाधान में तल्लीताल से मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन

khabargangakinareki

Leave a Comment