Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

‘‘कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सफल कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन प्रयासरत।‘‘

‘‘कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सफल कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन प्रयासरत।‘‘

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों पर सावन के पहले सोमवार से कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी कावड़ यात्रा रूट पर सख्ताई से यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए प्रयासरत है।

सावन के पहले सोमवार के बाद भोले के भक्त पैदल कांवड़ और दो पहिया कांवड़ लेकर सीधे हरिद्वार से होकर ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। बड़े वाहनों में आ रहे डाक कांवड़ियों को जिला प्रशासन टिहरी द्वारा जनपद सीमान्तर्गत चंद्रभागा पुल के समीप बनी पार्किंग में रोका जा रहा है।

वहीं दो पहिया वाहनों की डाक कांवड़ मुनिकीरेती, ढालवाला और भद्रकाली से होते हुए राम झूला की पार्किंग में रोकी जा रही है।

वहीं वाहनों की अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत टिहरी पुलिस प्रशासन ने ब्रह्मानंद तिराहे के समीप खारास्रोत में भी पार्किंग व्यवस्था की गई है।

जनपद में जगह-जगह पुलिस की सहायता हेतु कैनोपी के माध्यम से कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि आम जनमानस को आवागमन में कोई दिक्कत ना हो।

वहीं ढालवाला, मुनिकीरेती, चंद्रभागा, भद्रकाली, शिवपुरी और गरुड़चट्टी पुल के समीप लगे लगभग 56 सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढालवाला मे स्थापित वायरलेस कंट्रोल रूम से कांवड़ यात्रा रूट पर पैनी नजर रखी जा रही है।

कहीं भी अव्यवस्था की सम्भावना दिखते ही सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के निर्देश मौके पर दिए जा रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

इसके साथ ही लक्ष्मण झूला और राम झूला के समीप घाटों से जल भर रहे कांवड़ियों को नदी से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं तथा गंगा नदी किनारे जल पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

ग्रेटर नॉएडा से आए पांच कांवड़ियों की टोली ने गंगा में स्नान कर गंगाजल लेकर नीलकंठ महादेव के लिए प्रस्थान किया।

वहीं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह लगाई गई पुलिस कैनोपी से उन्हें यात्रा रूट की सही जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार की कांवड़ यात्रा भव्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

कांवड़ियों के लिए खाने-पीने, स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई है।

इस मौके पर उनके द्वारा कांवड़ यात्रा पर आने वाले कांवड़ियों से यातायात के नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का अनुरोध किया गया।

 

Related posts

यहां कांग्रेस पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह कंडारी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज।

khabargangakinareki

Christmas rush: Ghaziabad, Meerut, Haryana, Punjab, Maharashtra, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh जैसे राज्यों से पर्यटक Uttarakhand आते

khabargangakinareki

ऑपरेशन मर्यादा’ के अंतर्गत पुलिस ने यहाँ किये 04 लोगों के चालान।

Leave a Comment