Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडचमोलीविशेष कवर

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने कि तिथि हुई घोषित।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने कि तिथि घोषित।
रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी.

विश्व प्रसिद्ध चारधाम में शुमार गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है. आज के दिन गंगोत्री धाम के गंगा पुरोहितों ने कपाट बंद करने की तिथि घोषित की है . गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 2 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 12 बजकर 14 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे.

बता दें कि हर साल नवरात्रि के दिन गंगोत्री मंदिर समिति और तीर्थ गंगा पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं।
इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए आगामी 6 माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ यानी मुखबा के लिए रवाना होगी.

गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाद्यक्ष महेश सेमवाल ने बताया कि 2 नवंबर को गंगोत्री धाम से मां गंगा की डोली रवाना होगी. जो रात्रि प्रवास के लिए भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर पहुंची. जहां मां गंगा विश्राम करेगी. इसके अगले दिन यानी 3 नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने बाद अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी. जहां पर ग्रामीण मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह करेंगे.वहीं गंगा पुरोहितो का कहना है. शीतकाल में भी श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन मुखीमठ (मुखवा )में कर सकते है।

Related posts

नागटिब्बा मंदिर व ट्रैक की व्यवस्थाओं का एडीएम ने लिया जायजा* ‎ ‎*ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण, ट्रैक मरम्मत, संकेतक, कूड़ेदान व पेयजल सुविधा की मांग रखी।

khabargangakinareki

नगर पंचायत घनसाली के लिए प्रभारी और नगर पंचायत चमियाला के प्रभारी इस तारीख को सम्बन्धित निकायों में करेंगे संवाद।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आयुक्त रावत ने बाहर से आये हस्तशिल्प व्यापारियों के स्टालों का किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment