Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण ।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण ।

कल गुरुवार को थौलधार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
.इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा द्वारा प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी ।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रीडर पक्षियों के रख-रखाव, अंडा उत्पादन, फीड प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं हैचरी से संबंधित कार्यों तथा प्रक्षेत्र में चूजा उत्पादन की प्रक्रिया तथा जनपद में कम दाम में विगत दो माह में चूज़े पात्र लाभार्थियों को वितरण किए जाने सम्बन्धी जानकारी ली ।

जिलाधिकारी ने प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं का, साफ-सफाई, जैव-सुरक्षा तथा पक्षियों के बेहतर प्रबंधन रखने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, मुलायम सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी, खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके तोमर, डॉ साक्षी बिजल्वाण, डॉ संगीता, ज्येष्ठ प्रसार अधिकारी पंकज बडोनी आदि उपस्थित रहे ।

 

Related posts

Uttarakhand: Jhumdhuri वन में लगी आग ने पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया, आग बुझाने में देरी, जंगली जानवरों ने दौड़कर बचाई जानें

khabargangakinareki

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्राथमिकता पर 15 अप्रैल तक समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल।

khabargangakinareki

विकासखंड जाखणीधार के 09 पुरुष एवं 27 महिला सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को श्री बद्रीनाथ धाम की चार दिवसीय निःशुल्क यात्रा पर भेजा गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment