Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

31 अक्टूबर तक प्राप्त करें अक्टूबर माह का खाद्यान्न* ‎ ‎*राशन कार्ड के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य।

*31 अक्टूबर तक प्राप्त करें अक्टूबर माह का खाद्यान्न*
‎
‎*राशन कार्ड के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य*
‎
‎* जनपद के समस्त राशन कार्डधारक अक्टूबर माह, 2026 का खाद्यान्न 31 अक्टूबर तक प्राप्त कर लें। इसके साथ ही राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य है।
‎
‎जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित की गई है।

वहीं उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपनी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न का कोटा प्राप्त करें।
‎
‎उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी संबंधित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन अथवा ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से पूर्ण कराई जा सकती है।
‎
‎जिन राशन कार्डधारकों के मोबाइल नंबर गलत हैं, निष्क्रिय हैं अथवा राशन कार्ड से जुड़े नहीं हैं, वे संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय या सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से अपना वैध मोबाइल नंबर पंजीकृत करवा सकते हैं।
‎

Related posts

मुख्यमंत्री ने राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कर्मचारियों द्वारा कार्यो में ढिलाई बरतने पर अधिकारी की जवाब देही होगी। दीपक रावत।

khabargangakinareki

ज्योतिर्मठ से अपह्ता नाबालिग बरामद, दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Leave a Comment