Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

*चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क,जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार चलाया जा रहा विशेष चैकिंग अभियान ।

टिहरी गढ़वाल :-
*चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क*

जनपद के मुख्य मार्गो से संचालित चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसके तहत आज सोमवार को मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्र में सघन प्रवर्तन संचालित की गई ।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सोमवार को विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन , बिना बीमा , बिना कर , ओवरलोड , ओवरस्पीड , एच एस आर पी , बिना लाइसेंस संचालित पाये जाने पर 17 वाहनो के चालान एवं 01 वाहन बंद किया गया इसके अलाव चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन करते हुए पाया गया जिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर तपोवन पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया , अर्जुन , नवीन , अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक , रोहन , परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल।

khabargangakinareki

ग्रामोथान परियोजना – स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में कदम।

khabargangakinareki

आस्था: खुल गए पंचकेदारों मे प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट…

cradmin

Leave a Comment