Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य, प्रशासन सतर्क।

टिहरी गढ़वाल :-
*टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य, प्रशासन सतर्क*

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की आपूर्ति को आम जन-मानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है वही उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों को कुल 1593 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्राप्त हुए, जबकि 1713 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।

वितरण के पश्चात एजेंसियों के पास 3560 सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा खाड़ी, आमसेरा, लम्बगांव, नौघर, क्यारी, सिरवाणी, ओनालगांव सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी नियमित रूप से गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया। वहीं व्यावसायिक एलपीजी के अंतर्गत जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेण्डरों का आवंटन प्राप्त हो रहा है, जिसके अनुसार श्रेणीवार एवं एजेंसीवार वितरण सुनिश्चित किया गया है।कमर्शियल श्रेणी में विगत दिवस 19 किलोग्राम के 134 सिलेण्डर प्राप्त हुए, जिनमें से 70 सिलेण्डर वितरित किए गए। आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों सहित कुल 482 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू सिलेण्डरों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई है।
जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त है, अतः केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से सिलेण्डर प्राप्त करें। किसी भी स्थिति में एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

इसके साथ ही *जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित एजेंसी में संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें* । *विवाह समारोह हेतु विशेष प्रावधान के तहत अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक अपने प्रार्थना पत्र के साथ शादी का कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय अथवा संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।*

उन्होनें कहा यदि किसी उपभोक्ता को गैस की कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण या ओवररेटिंग से संबंधित शिकायत दर्ज करानी हो तो वे **कंट्रोल रूम के नंबर 01376-234793, 01376-233433 एवं 9456533332 पर संपर्क कर सकते हैं।*
*
जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ।

Related posts

ब्रेकिंग:-यातायात पुलिस व एआरटीओ द्वारा रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

khabargangakinareki

उत्तरकाशी में हुई बस दुर्घटना के 17 घायलों को इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में किया गया भर्ती । सभी का ट्रॉमा सेन्टर में उपचार जारी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान द्वारा होने वाली विशाल स्वस्थ जीवन शैली साईकिल रैली का आयोजन।

khabargangakinareki

Leave a Comment