Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत।

“चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन दुर्घटना का राहत एवं बचाव कार्य हुआ पूरा”

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

इस दुःखद दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया गया, जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो हरिद्वार में अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात उसी वाहन से वापस घनसाली लौट रहे थे।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना गया।

चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उच्च उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

दुर्घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-कंधे से कटकर अलग हुआ हाथ, एम्स के चिकित्सकों ने जोड़ा ,थैली में रखकर लाया गया था अंग।

khabargangakinareki

इस रा.प्रा.वि. में कार्यरत सहायक अध्यापक को विभागीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता, छात्रहित एवं उनकी सुरक्षा के प्रतिकूल आचरण करने पर किया गया निलम्बित।

khabargangakinareki

मानव अधिकार आयोग मिशन की कानून विधि सचिव बनी नैनीताल की काजल चौधरी । बधाई देने वालों का तांता।

khabargangakinareki

Leave a Comment