Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

श्रम विभाग की आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं जिला मुख्यालय नई टिहरी से मिलेंगी।

श्रम विभाग की आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं जिला मुख्यालय नई टिहरी से मिलेंगी*

श्रम प्रवर्तन अधिकारी टिहरी गढ़वाल आईशा ने बताया कि श्रम विभाग से प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं एवं आवेदन संबंधी कार्य वर्तमान में जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित कार्यालय से ही संचालित किए जाएंगे।

कार्यालय के शिफ्टिंग एवं सुव्यवस्थित किए जाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण लगभग एक सप्ताह तक विभागीय सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध होने में असुविधा हो सकती है। उन्होंने श्रमिकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि कार्यालय शिफ्टिंग एवं व्यवस्थाओं के कार्य के दौरान अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न काटें। विभागीय कार्य व्यवस्थित होने के बाद आर्थिक सहायता संबंधी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विवाहोपरान्त आर्थिक सहायता के कुल 180 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। इनमें से 175 आवेदनों को संस्तुति सहित अग्रसारित किया जा चुका है, जबकि 05 आवेदनों पर आपत्ति दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त मृत्योपरान्त आर्थिक सहायता के 02 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यक कार्यवाही के बाद अग्रसारित कर दिया गया है।

उन्होंने लाभार्थियों से विभागीय कार्यप्रणाली में सहयोग करने तथा कार्यालय की व्यवस्थाएं सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Related posts

जिला चिकित्सालय बौराड़ी में पी०पी०पी० मोड़ से हटने के बाद पहला सफल सिजेरियन प्रसव।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ के दूसरे दिन शुक्रवार को कैनोई स्प्रिंट की 1000मीटर की दूरी में प्रतियोगिताएं आयोजित,जाने अधिक इस खबर में।

khabargangakinareki

कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ बैठक के बाद Uttarakhand के मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत DA वृद्धि का आश्वासन दिया

khabargangakinareki

Leave a Comment