Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनगणना-2027: स्व-गणना को प्रोत्साहित करने एवं व्यापक जन-जागरूकता के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

*जनगणना-2027: स्व-गणना को प्रोत्साहित करने एवं व्यापक जन-जागरूकता के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को जनपद में प्रोत्साहित करने एवं व्यापक जन-जागरूकता के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों के समस्त कार्मिकों का स्व-गणना के माध्यम से डेटा भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने बताया कि स्व-गणना के उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक फील्ड सर्वेयर घर-घर जाकर भरे गए डेटा का सत्यापन एवं अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। स्व-गणना के दौरान कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सामान्य जानकारी से संबंधित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की जाने वाली सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।

सीडीओ ने स्व-गणना प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना का डेटा भरने के बाद एक आईडी जनरेट होगी, जिसे सभी संबंधित व्यक्ति सुरक्षित रूप से सेव करके रखें। यह आईडी अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा फील्ड सर्वेयर द्वारा डेटा सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।

उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अपने विभागों के समस्त भोजन माताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक करते हुए उनका स्व-गणना डेटा भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनका शेड्यूल जल्द ही साझा किया जाएगा। इन कैंप में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनप्रतिनिधियों की बैठकों में सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्व-गणना के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करते हुए उनका विवरण ऐप पर दर्ज करवाएं। उन्होंने आगामी जौनपुर एवं जाखणीधार में आयोजित होने वाली बीडीसी बैठकों में भी स्व-गणना प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने एवं उनका डेटा अपलोड करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर सांख्यिकी अधिकारी धारा सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने ऐप पर डेटा भरने की प्रक्रिया, सभी 40 प्रश्नों एवं उनके उत्तर दर्ज करने की विधि के संबंध में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में उप–जिलाचिकित्साधिकारी डॉ. निधि, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग आलोक सिंह, खंड विकास अधिकारी जौनपुर राकेश बिष्ट, खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग विनय बहुगुणा, श्रम अधिकारी आयशा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

राजकीय इंटर कॉलेज घूमेटीधार, व राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला* मे जन जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में प्रदेश भर में भरी विरोध

khabar1239

Railway: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया तीन नई ट्रेनों को रवाना, साथ में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

khabargangakinareki

Leave a Comment