Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जनसेवा का लिया संकल्प।

सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जनसेवा का लिया संकल्प*

‎*कोटी कॉलोनी स्थित भागीरथी नदी तट पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’*

‎*सूचना/टिहरी/17 सितंबर, 2026;* जनसेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिन कोटी कॉलोनी स्थित भागीरथी नदी तट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

‎‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सदभाव, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज एवं जनपद के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

‎अभियान के प्रथम दिन जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों, नदी तटों, जलाशयों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट, देवप्रयाग संगम सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

‎जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान की भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनपद के प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवरों, जन औषधि केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सेवा, स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आमजन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर इसे एक व्यापक जनअभियान का स्वरूप देना है।

‎इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को जनसेवा और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सकारात्मकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़ता है, तो जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

‎वहीं, देवप्रयाग संगम पर भव्य आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी, उप जिलाधिकारी देवप्रयाग, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‎जनपद में 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी, जनजागरूकता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से आमजन को शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

‎कोटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सभासद विजय कठैत, सीमा, उर्मिला राणा, प्रमोद उनियाल, डीडीओ मो. असलम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस एस राणा, सहित जयेंद्र पंवार व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी पर अधिकारियों का किया आभार व्यक्त।

khabargangakinareki

सेतु आयोग का खाद्य प्रसंस्करण, उत्पादन की सप्लाई चैन, पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका के साधन बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा-उपाध्याक्ष सेतु आयोग, उत्तराखण्ड

khabargangakinareki

Uttarakhand में नगर निगम, महानगर पालिकाएं, और नगर पंचायतों के कार्यकाल समाप्त

khabargangakinareki

Leave a Comment