Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 29 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं।

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर।

जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 29 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और साथ ही जनपद में ओलावृष्टि पर हुए नुकसान की जानकारी देने को कहा।

इस दौरान विकासखण्ड चम्बा के नवागर संगवाण गांव निवासियों द्वारा दो माह से  गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर डीएसओ को तत्काल गांव में गैस सिलेंग्डर वाहन भेजने तथा ग्रामीणो को दूरभाष से सूचना देने के निर्देश दिए गए। न्याय पंचायत क्षेत्र डडूर क्षेत्र के निवासियों द्वारा ग्राम दिखोलगांव- धारकोट गांव में कृषि विभाग द्वारा निर्मित भवन को ठीक कर उपयोग में लाने की मांग की गयी, जिस पर कृषि विभाग को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए ।

विकास खण्ड नरेन्द्रनगर के ग्राम प्रधान कखील द्वारा अवगत कराया कि ग्राम पंचायत के मिलन केन्द्र को दान की गयी भूमि को सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा किसी अन्य को भी विक्रय करने की शिकायत तथा इसी गांव के हरि कृष्ण द्वारा अवगत कराया कि उनकी क्रय की गयी भूमि जिसपर उनका मकान बना हुआ उक्त भूमि का दाखिला खारिज में रकबा चढ़ गया था किन्तु खेत नम्बर नहीं चढ पाया, साथ ही गांव की भूमि की क्रय विक्रय सम्बन्धी शिकायत पर एसडीएम नरेन्द्रनगर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

विकासखण्ड जौनपूर के ग्राम परोड़ी निवासी रमेश लेखवार द्वारा गांव के 17 परिवारों को जल जीवन मिशन की पेयजल योजना से वंचित रहने की शिकायत पर जल निगम चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। चम्बा रानीचौरी के बिजलदास द्वारा उनके मकान को चीड़ के पेड़ से खतरे की सम्भावना के मध्यनजर पेड़ कटवाने की मांग पत्र पर वन विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सख्ती से कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा आदि सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में आयोजित स्तन कैंसर स्वास्थ्य शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोगियों और उनके तीमारदारों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया गया।

khabargangakinareki

Silkyara Tunnel Construction: 17 दिनों तक 41 श्रमिकों के फंसे रहने से उठे सवाल; प्रारंभिक सर्वेक्षण भ्रामक

khabargangakinareki

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankha ने मुख्य अतिथि के रूप में Gurukul Kangri Sam University में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई

khabargangakinareki

Leave a Comment