Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीतालस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:- कोरोना ने फिर पैर फैलाए 5 दर्जन से अधिक लोगों में हुई पुष्टि

ब्रेकिंग न्यूज । नैनीताल।

कोरोना नामक घातक बीमारी ने फिर पैर फैलाए 5 दर्जन से अधिक लोगों में हुई पुष्टि।

रिपोर्ट । ललित जोशी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों का दौर है, जहा एक तरफ प्रत्याशी अभी फ़िलहाल अपने अपने टिकटों के लेकर भड़दौड़ कर रहे है वही सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास एक बार फिर से कोरोना नामक घातक बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं।

सरोवर नगरी में एक बार फिर से एकमुश्त 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

जिसमें आरटीपीसीआर जांच में 62 व रैपिड जांच में 7 लोग संक्रमित पाए गए।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है,।

और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जा रही है।

Related posts

ब्रेकिंग:-यूजीसी द्वारा जारी की गई 20 फ़र्ज़ी विश्वविद्यालयों की सूची।

khabargangakinareki

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खुद संभाली कमान।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-दिल्ली में एमसीडी चुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के सल्ट विधानसभा अध्यक्ष गिरीश सत्यवली ने जनता का जताया आभार।

khabargangakinareki

Leave a Comment