Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

#घनसाली क्षेत्र में आपदा में बहे पुल के स्थान पर 48 घण्टे में बना वैली ब्रिज, आवाजाही शुरू।

#घनसाली क्षेत्र में आपदा में बहे पुल के स्थान पर 48 घण्टे में बना वैली ब्रिज, आवाजाही शुरू।

एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

घनसाली तहसील क्षेत्रांतर्गत 31 जुलाई, 2024 को देर रात्रि हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से जखन्याली-मुयाल गांव में काफी नुकसान हुआ। जहां एक दुकान के बह जाने से मलवे में दबकर तीन लोगों की मौत हुई।

वहीं एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में पुल बह गया था।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी की देख-रेख में 18 मीटर लंबा बैली ब्रिज पुल बनकर तैयार हो गया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग घनसाली दिनेश नोटियाल ने बताया कि बैली ब्रिज में लोड टेस्टिंग करने के बाद मोटर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

वही नौटियाल जी ने बताया कि बैली ब्रिज 25 एमटी क्षमता का है तथा भारी वाहनों के लिए सुरक्षित है।

वही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बैली ब्रिज को 48 घंटे में तैयार किया गया।

 

Related posts

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही।

khabargangakinareki

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने PRD जवानों के लिए मानदेय और वर्दी भत्ता बढ़ाया, हर दो साल में दो मुफ्त वर्दी देने की घोषणा की।

khabargangakinareki

रक्षा मंत्री Ajay Bhatt का आरोप: Congress सांसद Dheeraj Sahu के निवास पर छापा, 210 करोड़ रुपये नकद मिला

khabargangakinareki

Leave a Comment