Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़याल में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐ की अध्यक्षता एवं सदस्या सरोज बहुगुणा की उपस्थित में आयोजित।

दिनांक-11.03.2026 बुद्धवार को महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़याल में मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत की अध्यक्षता एवं मा० सदस्या सरोज बहुगुणा की उपस्थित में आयोजित किया गया ।
उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन जन की सुनवाई कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि राज्य मे महिलाओ को सुरक्षा की दृस्टि से उनके अधिकारो, हितो की रक्षा करना ही महिला आयोग का कार्य है ।
उन्होंने कहा कि महिला जो घरेलू हिंसा से पीड़ित है और वो निकट के थाने मे रिपोर्ट लिखवाने जाती है तो पुलिस का कर्तव्य है कि ऐसी महिलाओ की अपील को गंभीरता से लें जिससे महिला के अंदर सुरक्षा की भावना जाग सके l
उन्होंने कहा कि हमारा जो कार्य है उसका सीधा-सीधा पुलिस के सहयोग सम्बन्धी है और इसमे पुलिस विभाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि कानून का पालन सबकों करना चाहिए । जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार के घरेलू हिंसा प्रकरणों पर चर्चा की गयी उपस्थित पीड़िता सहित कई पीड़ित महिलाओं से मा. उपाध्यक्ष ने फोन पर जानकारी ली । इस अवसर पर घरेलू हिंसा के कुछ प्रकरण अन्य जनपदों राज्यों में स्थानांतरित किए गए जिन्हें सूची से हटाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए गये ।
अपने टिहरी भ्रमण के दौरान मा० उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से कार्यालय में भेंट की इस अवसर जिलाधिकारी ने मा० उपाध्यक्ष का पुष्प पात्र देकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार त्रिपाठी, डीपीओ संजय गौरव, संबंधित विभागीय कार्मिक न्याय क्षेत्र से जुड़े अधिकारी /अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

 

Related posts

07 नवम्बर, 2025 से 09 नवम्बर, 2025 तक राजकीय इण्टर कॉलेज, नरेन्द्रनगर में (अन्डर-14 एवं अन्डर-18 बालक वर्ग) की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन।

khabargangakinareki

एक दिवशीय जगरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड नरेंद्र नगर तेहशील नरेंद्र नगर के रा. ई. का. गुलर दोगी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम संपन्न।

khabargangakinareki

Uttarakhand में New Year से पहले मौसम में परिवर्तन का अनुमान, ठंडक बढ़ाने के लिए मैदानों में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

khabargangakinareki

Leave a Comment