Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-जाखणीधार देवप्रयाग मोटरमार्ग पर पेटब गांव के पास कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत।

टिहरी मे सड़क हादसा पति पत्नी की मौत

देवप्रयाग। जाखणीधार देवप्रयाग मोटरमार्ग पर पेटब गांव के पास कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत हो गई।

हादसे की वहज प्रथम दृष्टया खराब मौसम को माना जा रहा है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक मदन सिंह (75) और उनकी पत्नी सुंदरा देवी (70) अपनी कार द्वारा देहरादून से अपने गांव पुना जा रहे थे।

इस बीच जाखणीघार से देवप्रयाग की ओर पेटब गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी ।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए जिसके चलते दोनों ही पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। कार मदन सिंह स्वयं ड्राइव कर रहे थे।
माना जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण कार हादसा हुआ है।

Related posts

उत्तराखंड: शिक्षक रमेश बडोनी को फुलब्राइट विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

cradmin

Dehradun: पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य, Egas पर्व पर बोले CM Dhami

khabargangakinareki

यहाँ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की प्रगति समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Leave a Comment