Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिक

शनिवार 29 नवम्बर 2025 को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक की गई आहूत।

शनिवार 29 नवम्बर 2025 को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में पहली बीडीसी बैठक आहूत की गई।

इस दौरान राज्य आंदोलनकारी एवं कीर्तिनगर से तीन बार के ब्लॉक प्रमुख तथा पूर्व कैबनेट मंत्री रहें दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धाजंलि दी गई। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय देने की बात रखी। मल्ली रिगोली की प्रधान लीला देवी ने कहा कि रिगोली में पेयजल कि किल्लत होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने जल्द से पेयजल आपूर्ति को सूचारू किए जाने की मांग की।

ज्येष्ठ प्रमुख जगतराम रतूड़ी ने चौरास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू किए जाने को कहा।

धारी ढुण्डसीर के प्रधान राम सिंह चौहान ने कहा कि धारी-ढुण्डसीर मोटरमार्ग पर रोड़ कटिंग निर्माण कार्य से लोक निर्माण विभाग ने पेयजल पाइप लाइने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दी है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई रही है।

इस संदर्भ में कई बार विभागीय अधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरूणा अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों को मौके पर जाकर पेयजल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मौके पर सीडीओ ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन उठाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अचला खण्डेवाल ने सभी अधिकारियों को सदन में उठाये गये सभी मुद्दे का निस्तारण समय पर किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका जायड़ा, खंड विकास अधिकारी सुमन लता सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Related posts

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर। *जनता मिलन कार्यक्रम में उठीं विभिन्न समस्याएं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

khabargangakinareki

वाहन दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शहर के आन्तरिक मार्गाे में सुरक्षात्मक कार्यों हेतु अनटाईड फण्ड से 23 लाख 18 हजार रूपये की धनराशि की गई आंवटित।

khabargangakinareki

एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के तत्वावधान में अल्ट्रासाउंड गाइडेड रीजनल एनेस्थीसिया कैडेवरिक कार्यशाला का आयोजन

khabargangakinareki

Leave a Comment